जानें, खाना खाने के बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए और आयुर्वेद व विज्ञान के अनुसार इसके नुकसान

 जानें, खाना खाने के बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए और आयुर्वेद व विज्ञान के अनुसार इसके नुकसान

सेहतराग टीम

आमतौर पर लोगों की जीवनशैली एक समान होती है लेकिन कोरोना वायरस के कारण लोगों की जीवनशैली बदल गई है। पहले की तरह लोग अपने निर्धारित समय पर काम नहीं कर पा रहे हैं। लोग घरों में रहते हुए काम को बेसमय पर करना शुरू कर दिया है। बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते रहते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए हर काम को समय पर कर लेना चाहिए। हालांकि, लोग उनकी बातों को अनसुना करते हैं।

पढ़ें- योग ध्यान में ही वह शक्ति जो दिलाएगी तनाव से मुक्ति

आजकल लोग रात में जागते हैं और दिन में सोने की कोशिश करते हैं। खाने के समय में नहाते हैं और नहाने के समय में खाते हैं। इससे उनकी दिनचर्या पर व्यापक असर पड़ता है। साथ ही बीमार होने का भी खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी अपने काम को नियमित समय पर नहीं करते हैं तो अपनी आदतों में बदलाव लाएं। आइए जानते है कि खाना खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए और इसके नुकसान क्या है-

आयुर्वेद के अनुसार

आयुर्वेद की मानें तो खाना खाने के बाद नहाने से हाथ, पैर और शरीर में खून का संचार बढ़ जाता है। जबकि पेट में रक्त संचार में कमी आने लगती है। इसके फलस्वरूप पाचन क्रिया सुचारू रूप से नहीं होती है। साथ ही अपच और पाचन संबंधी परेशानियां उतपन्न होने गलती हैं। इसका एक और कारण यह है कि खाने खाने के बाद शरीर में अग्नि तत्व सक्रिय हो जाता है, जिससे खाना जल्दी पचता है। हालांकि, खाना खाने के तुंरत बाद नहा लेने से पेट का तापमान घट जाता है। इसलिए खाना जल्दी पचता नहीं है।

विज्ञान के अनुसार

जबकि आधुनिक विज्ञान की मानें तो खाना खाने के बाद अग्नाशय से पेप्सिन एंजाइम निकलता है जो भोजन को पचाने का काम करता है, लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से पेट का तापमान कम हो जाता है जिससे रक्त का प्रवाह पेट को छोड़कर शरीर के अन्य भागों में होने लगता है। इस प्रक्रिया के चलते भोजन पचने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए कभी भी खाने खाने के तुरंत बाद में नहीं नहाना चाहिए। अगर हो सके तो रोजाना हर काम समय पर करें।

 

इसे भी पढ़ें-

इन वजहों से आती है आपके पैरों में कमजोरी, जानें कैसे लाएं पैरों में मजबूती

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।